- Back to Home »
- Discussion »
- राज्यसभा मॉनसून सत्र के दौरान आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान बिल पास...क्या है खास...?
Posted by : achhiduniya
16 September 2020
दिल्ली संसद में चल रहे मानसून सत्र के सदन में काफी देर तक चर्चा के बाद आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान
संस्थान विधेयक पारित हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने
आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक पर कहा, आयुर्वेद
का इस्तेमाल बहुत पहले से भारत में होता रहा है। हमारे वेदों में भी इसका जिक्र
मिलता है। आयुर्वेद को तो अथर्ववेद से जोड़कर ही देखा जाता है। आप सांसद नारायण
दास गुप्ता ने भी कहा, आयुर्वेद का सबसे ज्यादा फायदा
कोरोना काल में मिला है। आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक पर चर्चा के
दौरान RJD सांसद मनोज झा ने कहा, सरकार
को आयुर्वेद को लेकर राष्ट्रीय स्तर संस्थान के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने
अपने भाषण में नाम लिए बिना योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, कोरोना काल में जून में एक पल ऐसा आया, जब एक महापुरुष ने कहा, उन्होंने
कोरोना की दवाई बना ली है। उनके बयान के बाद टीवी में डिबेट होने लगी। बाद में कहा
गया ये इम्युनिटी बूस्टर है। उनका कोई नुकसान नहीं हुआ। दवाइयां बिक गईं। कोरोना
काल में किस तरह से आयुर्वेद का गलत इस्तेमाल किया गया है, इस बात पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।