- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- तीनों कृषि विधेयकों पर महामहिम {राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद} ने लगाई मंजूरी की मोहर...
Posted by : achhiduniya
27 September 2020
बीते दिनो उच्च सदन में केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा
चर्चा के लिए लाए गए दो अहम विधेयक, कृषक
उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 और कृषक (सशक्तीकरण व
संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पर विपक्षी दलों के
सांसदों ने पुरजोर विरोध करते हुए दोनों विधेयकों को किसानों के हितों के खिलाफ और
कॉरपोरेट को फायदा दिलाने की दिशा में उठाया गया कदम करार दिया था। हालांकि विरोध
के बीच कृषि से जुड़े विधेयकों को राज्य सभा में पास करा दिया गया था।
इससे पहले राज्य सभा में चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया था। नारेबाजी करते विपक्षी दलों के सांसद उपसभापति के आसन तक पहुंच गए थे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उस वक्त विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। हंगामा बढ़ने पर राज्य सभा की कार्यवाही भी कुछ देर के लिए बाधित रही थी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संसद द्वारा पारित तीनों कृषि विधेयकों को स्वीकृति दे दी है। इन विधेयकों का पूरे देश में विपक्ष और किसानों द्वारा भारी विरोध हो रहा है। मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के किसान इसे काला कानून बताकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भारतीय कृषि इतिहास में इसे एक ऐतिहासिक क्षण
बताया। उन्होंने आगे कहा कि ये कृषि विधेयक क्षेत्र में पूर्ण बदलाव सुनिश्चित करेंगे और करोड़ों किसानों को सशक्त बनाएंगे। दशकों तक बिचौलियों द्वारा किसानों को विवश रखा गया और तंग किया जाता रहा, लेकिन संसद द्वारा पारित विधेयक उन्हें मुक्ति दिलाएगा। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को गति मिलेगी और उनकी ज्यादा समृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को नवीनतम प्रौद्योगिकी की नितांत आवश्यकता है। किसानों तक उसकी पहुंच अब सुगम होगी, जिससे उत्पादन बढ़ेगा।


