Posted by : achhiduniya 27 September 2020

RJD नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट का पहला फैसला राज्य के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का होगा। तेजस्वी यादव ने नौकरियों का खाका पेश करते हुए कहा कि बिहार में साढ़े चार लाख रिक्तियाँ पहले से ही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह सहित अन्य विभागों 

में राष्ट्रीय औसत एवं तय मानकों के हिसाब से बिहार में अभी भी 5 लाख 50 हज़ार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार प्रति 1000 आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए लेकिन बिहार में 17 हज़ार की आबादी पर एक डॉक्टर है। इस हिसाब से यहां सवा लाख डॉक्टरों की जरूरत है। उसी अनुपात में सपोर्ट स्टाफ़ जैसे नर्स, लैब टेक्निशियन


फ़ार्मासिस्ट की ज़रूरत है। सिर्फ़ स्वास्थ्य विभाग में ही ढाई लाख लोगों की ज़रूरत है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों के 50 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। यहां प्रति एक लाख आबादी पर सिर्फ 77 पुलिस कर्मी हैं जबकि राष्ट्रीय औसत प्रति एक लाख आबादी पर 144 पुलिसकर्मी का है। राज्य में 1.26 लाख पुलिसकर्मी हैं,जबकि 1.72 लाख पुलिसकर्मियों की जरूरत है।  अपराध नियंत्रण का दावा करने वाली सरकार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति में आनाकानी करती है। आज तक बहाली शुरू नहीं हो पाई। शिक्षा क्षेत्र में तीन लाख शिक्षकों की ज़रूरत है। प्राइमरी और सेकंडेरी लेवल पर 


ढाई लाख से अधिक स्थायी शिक्षकों की पद रिक्त है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर लगभग 50 हज़ार प्रोफ़ेसर की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में जूनियर इंजीनियर के भी 66 प्रतिशत पद खाली हैं। पथ निर्माण, जल संसाधन, भवन निर्माण, ऊर्जा तथा अन्य विभागों में करीब 75 हजार अभियंताओं की जरूरत है। कहा कि इसके अलावा लिपिकों, सहायकों, चपरासी और अन्य वर्गों के लगभग दो लाख पद भरने की आवश्यकता है। कहा कि इसके अलावा उद्योग-धंधों, निवेश, पर्यटन सुधार आदि से भी बड़े पैमाने पर हमारी सरकार रोजगार सृजन करेगी। बिहार में बेरोजगारी का आलम यह है कि राजद द्वारा विगत पांच सितंबर को लांच बेरोज़गारी हटाओ पोर्टल पर अब तक नौ लाख 47 हज़ार 324 बेरोज़गार युवाओं ने सीधे और 13 लाख 11 हज़ार 626 लोगों ने टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल किया यानि अब तक कुल 22 लाख 58 हज़ार 950 लोगों ने निबंधन किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, विधायक भोला यादव भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी से नहीं बनते भारतीय नागरिक बॉम्बे हाइकोर्ट की बड़ी टिप्पणी।@ SIR विवाद पर ओवैसी का बयान-इस प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे कई असली वोटर्स के नाम।@ सोनिया गांधी पर बीजेपी का आरोप-नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में जुड़ गया था नाम-दस्तावेज जारी।@ पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, असीम मुनीर को बताया सड़कछाप आदमी।@ उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, कैबिनेट ने धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 को दी मंजूरी।@ विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने सपा से किया निष्कासित, CM योगी की तारीफ की थी। @ PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी, सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा अटैक।@ सपा ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निकाला, फतेहपुर मकबरा तोड़फोड़ केस में हुई थी FIR @ बिहार में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर।@ बिहार में एक और BJP नेता के पास 2 वोटर ID कार्ड, तेजस्वी के नए खुलासे से हड़कंप।@ संस्कार टीवी को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का मिला अवॉर्ड, सांसद अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित।@ लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में उतरी MP सरकार, मंत्री ने महिलाओं को दिलाया संकल्प।@ मध्य प्रदेश-मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, साजिया खान से बनी शारदा, प्रेमी मयूर से रचाई शादी।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"श्री झूलेलाल चालीहा में उमड़ा जन सैलाब सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी नागपुर" "समाधा आश्रम द्वारा शादी योग्य वर वधु परिचय बुक विमोचन" "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा मनाया गया""World Environment Day काली सच्चाई सड़क चौड़ीकरण कटते हरेभरे पेड़" "शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -