- Back to Home »
- Judiciaries »
- क्या होता है यूनिफॉर्म सिविल कोड{ समान नागरिक संहिता} ...?
Posted by : achhiduniya
16 September 2020
समान नागरिक संहिता अथवा समान आचार संहिता का
अर्थ एक पंथनिरपेक्ष (सेक्युलर) कानून होता है जो सभी पंथ के लोगों के लिए समान
रूप से लागू होता है। इसको अलग तरीके से कहा जाए तो इस व्यवस्था के अंतर्गत
अलग-अलग पंथों के लिये अलग-अलग सिविल कानून नहीं होता है और यही 'समान नागरिक संहिता' का मूल
भावना है। समान नागरिक कानून से अभिप्राय ऐसे कानूनों से है जो देश के समस्त
नागरिकों चाहे वह किसी पंथ क्षेत्र से संबंधित हों पर लागू होता है। ये कानून किसी
भी पंथ जाति के सभी निजी कानूनों से ऊपर होते हैं।