Posted by : achhiduniya 15 September 2020

मानसून सत्र के जारी संसद में चर्चा सत्र के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा, भारत-चीन सीमा अभी तक अनसुलझा है और ये एक जटिल समस्या है। दोनों देशों का नजरिया सीमा को लेकर अलग-अलग है। उन्होंने कहा, दोनों देशों को एलएसी का सम्मान करना चाहिए। रक्षा मंत्री ने बताया, लद्दाख के पूर्वी सीमा पर विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश में 90,000 वर्ग किलोमीटर पर भी अपना दावा ठोंक रहा है। इस साल अप्रैल से ही चीन ने सीमा पर गतिविध बढ़ा दी, लेकिन भारत चीन की एकतरफा गतिविधि के 

खिलाफ है। 1993, 1996 में हुए समझौतों के मुताबिक, दोनों देश सीमा पर कम से कम सैन्य गतिविधि करेंगे। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, सीमा पर तैनात हमारे जवानों ने संयम और शौर्य का प्रदर्शन किया है। चीन की हरकत हमें मंजूर नहीं है। हम शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन देश की सुरक्षा के लिए हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारे जवानों का जोश और हौसला बुलंद है। लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा, आज मैं इस गरिमामयी सदन में लद्दाख की स्थिति से 


सदस्यों को अवगत कराने के लिए आया हूं। पीएम मोदी ने बहादुर जवानों से मुलाकात की थी और संदेश दिया था, देशवासी वीर जवानों के साथ खड़े हैं। मैंने भी शूरवीरों के साथ समय बिताया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी चीनी विदेश मंत्री से कहा कि, अगर समझौतों को माना जाए तो शांति बहाल रखी जा सकती है। राजनाथ सिंह ने कहा, चीन मानता है कि ट्रैडिशनल लाइन के बारे में दोनों देशों की अलग-अलग व्याख्या है। दोनों देश 1950-60 के दशक में इस पर बात कर रहे थे लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। चीन ने लद्दाख में बहुत पहले कुछ जमीन पर कब्जा किया था। इसके 


अलावा पाकिस्तान ने चीन को पीओके की भी कुछ भूमि चीन को सौंप दी। यह एक बड़ा मुद्दा है और इसका हल शांतिपूर्ण और बातचीत से निकाला जाना चाहिए। सीमा पर शांति बनाए रखना जरूरी है। अभी LAC को लेकर दोनों देशों की अलग व्याख्या है। दोनों देशों के बीच शांति बहाल रखने के लिए समझौते हैं। 1988 के बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में विकास हुआ। भारत का मानना है कि द्विपक्षीय संबंध भी विकसित हो सकते हैं और सीमा विवाद का भी निपटारा किया जा सकता है। हालांकि इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ भी सकता है। समझौते में कहा गया है, जब तक सीमा का पूर्ण समाधान नहीं होता LAC का उल्लंघन नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी से नहीं बनते भारतीय नागरिक बॉम्बे हाइकोर्ट की बड़ी टिप्पणी।@ SIR विवाद पर ओवैसी का बयान-इस प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे कई असली वोटर्स के नाम।@ सोनिया गांधी पर बीजेपी का आरोप-नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में जुड़ गया था नाम-दस्तावेज जारी।@ पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, असीम मुनीर को बताया सड़कछाप आदमी।@ उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, कैबिनेट ने धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 को दी मंजूरी।@ विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने सपा से किया निष्कासित, CM योगी की तारीफ की थी। @ PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी, सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा अटैक।@ सपा ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निकाला, फतेहपुर मकबरा तोड़फोड़ केस में हुई थी FIR @ बिहार में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर।@ बिहार में एक और BJP नेता के पास 2 वोटर ID कार्ड, तेजस्वी के नए खुलासे से हड़कंप।@ संस्कार टीवी को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का मिला अवॉर्ड, सांसद अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित।@ लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में उतरी MP सरकार, मंत्री ने महिलाओं को दिलाया संकल्प।@ मध्य प्रदेश-मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, साजिया खान से बनी शारदा, प्रेमी मयूर से रचाई शादी।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"श्री झूलेलाल चालीहा में उमड़ा जन सैलाब सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी नागपुर" "समाधा आश्रम द्वारा शादी योग्य वर वधु परिचय बुक विमोचन" "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा मनाया गया""World Environment Day काली सच्चाई सड़क चौड़ीकरण कटते हरेभरे पेड़" "शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -