- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- शिवेसना के मुखपत्र सामना के संपादकीय ने किया एक तीर से कई बॉलीवुड के साथ राजनैतिक प्रतिद्वंदियों का शिकार
शिवेसना के मुखपत्र सामना के संपादकीय ने किया एक तीर से कई बॉलीवुड के साथ राजनैतिक प्रतिद्वंदियों का शिकार
शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए भूमिपुत्रों को एक होने का आवाह्न किया गया है। ये पहली बार है जब सामना में बॉलीवुड से लेकर राज ठाकरे तक पर निशान साधा गया है। सामना में लिखा है, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को ग्रहण लगाने का प्रयास एक बार फिर शुरू हो गया है। ये ग्रहण बाहरी लोग लगा रहे हैं,लेकिन इन्हें मजबूत बनाने के लिए परंपरा के अनुसार हमारे ही घर के भेदी आगे आए हैं। बीच के दौर में मुंबई को पाकिस्तान कहा गया। मुंबई का अपमान करनेवाली एक अभिनेत्री के अवैध निर्माण पर महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद मनपा का उल्लेख बाबर के रूप में किया गया। मुंबई को पहले पाकिस्तान बाद में बाबर कहनेवालों के पीछे
महाराष्ट्र कि भारतीय जनता पार्टी खड़ी होती है, इसे दुर्भाग्य ही कहना होगा। सामना में राज ठाकरे को लेकर भी निशान साधा गया, ठाकरे' महाराष्ट्र के स्वाभिमान का एक ब्रांड है। दूसरा महत्वपूर्ण ब्रांड पवार नाम से चलता है। मुंबई से इन ब्रांड को ही नष्ट करना है व उसके बाद मुंबई पर कब्जा जमाना है। इस साजिश की कलई एक बार फिर खुल गई है। राज ठाकरे भी आज उसी ब्रांड के एक घटक हैं और इस सबका खामियाजा भविष्य में उन्हें भी भुगतना पड़ेगा। शिवसेना के साथ