- Back to Home »
- Discussion »
- कंगना रनौत पर FIR होगी तो संजय राउत के खिलाफ भी मुकदमा होगा...राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा
कंगना रनौत पर FIR होगी तो संजय राउत के खिलाफ भी मुकदमा होगा...राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा
Posted by : achhiduniya
11 September 2020
बीते दिनो शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र, विशेषकर मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना को 'हरामखोर' कहा था। कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच का तनाव अब काफी बढ़ चुका है,लेकिन इस मामले में अब संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मुंबई पुलिस से संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा अगर मुंबई पुलिस कंगना पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
के खिलाफ 'फाउल भाषा' का इस्तेमाल करने को लेकर शिकायत दर्ज कर सकती है, तो वे निश्चित रूप से कंगना रनौत को गाली देने के लिए संजय राउत के खिलाफ मुकदमा कर सकती हैं। रेखा ने ट्वीट में लिखा, अगर @MumbaiPolice उद्धव ठाकरे जी पर Foul Language का उपयोग करने के लिए @KanganaTeam के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकती है, तो वे निश्चित रूप से #SanjayRaut के खिलाफ कंगनाके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए शिकायत कर सकते हैं। क्या सभी के लिए कानून समान नहीं है? शर्मा ने पुलिस आयुक्त से मामले को देखने का अनुरोध किया। उन्होंने ट्विटर पर उन्हें टैग भी किया।