- Back to Home »
- Politics »
- आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की नहीं बल्कि सिर्फ राहुल गांधी की, 25 करोड़ रुपये में खरीदी जा सकती है पूरी गुजरात कांग्रेस... CM विजय रूपाणी
आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की नहीं बल्कि सिर्फ राहुल गांधी की, 25 करोड़ रुपये में खरीदी जा सकती है पूरी गुजरात कांग्रेस... CM विजय रूपाणी
Posted by : achhiduniya
29 October 2020
सुरेंद्रनगर के पास लिंबडी में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात कांग्रेस के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया था कि भाजपा चुनावों में अनैतिक व्यवहार करती है। विजय रूपाणी ने बुधवार को विधानसभा उपचुनावों का प्रचार करते हुए कहा कि आज कांग्रेस महात्मा गांधी के गुणों से बहुत दूर है। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी
की नहीं बल्कि सिर्फ राहुल गांधी की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व कर्जन विधायक को 25 करोड़ रुपये में खरीदने और उन्हें टिकट देने के कांग्रेस के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपाणी ने आरोप लगाया कि,कांग्रेस अपने ही विधायकों का सम्मान नहीं करती है और एक बार पार्टी छोड़ने के बाद, ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। रूपाणी ने कहा,पूरी गुजरात कांग्रेस को 25 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय
रूपाणी ने आरोप लगाया कि कोविड-19 से निपटने को लेकर महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार भगवान भरोसे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में बिस्तर के भी प्रबंध नहीं थे और इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों के शव लावारिस की तरह फुटपाथ पर पड़े थे। कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार का हिस्सा है,जिसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।