- Back to Home »
- Job / Education »
- अनलॉक-5 के दिशानिर्देशों के अंतर्गत 15 अक्टूबर से खुल रहे स्कूल..
Posted by : achhiduniya
05 October 2020
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अनलॉक-5 के दिशानिर्देशों में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को चरणबद्ध तरीके से 15 अक्टूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोले जाने के बारे में निर्णय लेने की छूट दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने 15
अक्टूबर से ग्रेडेड तरीके से स्कूल खोले जाने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। मंत्रालय की ओर से राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए अपना मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने और शारीरिक / सामाजिक दूरी के साथ सीखने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। केंद्र के स्कूल खोलने के आदेश के बाद से कई राज्य और केंद्रशासित सरकारों ने स्कूलों को खोलने का फैसला किया हैं वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी सरकार ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है।