- Back to Home »
- Property / Investment »
- लक्ष्मीविलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया लि में विलय से 20 लाख जमाकर्ताओं को मिलेगी राहत....
Posted by : achhiduniya
25 November 2020
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश
जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि मंत्रिमंडल ने एलवीबी के
डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBS) में विलय के प्रस्ताव को
मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां बैंक के 20 लाख जमाकर्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं 4,000 कर्मचारियों की सेवाएं भी सुरक्षित रहेंगी। एक आधिकारिक
प्रवक्ता ने ट्वीट किया और लिखा कि मंत्रिमंडल ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस
बैंक इंडिया में विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ अब जमाकर्ताओं पर
बैंक से निकासी को लेकर अब कोई अंकुश नहीं रहेगा। मंत्री ने कहा कि एलवीबी की
वित्तीय सेहत को खराब करने वाले लोगों को दंडित किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने 17 नवंबर को रिजर्व बैंक को संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक पर 30 दिन की रोक की सलाह दी थी। साथ ही प्रत्येक जमाकर्ता 25,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की गई थी। इसके साथ ही रिजर्व बैंक
ने कंपनी कानून, 2013 के तहत एलवीबी के डीबीआईएल में विलय की योजना का
मसौदा भी सार्वजनिक किया था।

