- Back to Home »
- Politics »
- ऑडियो लीक,जेल से फोन पर बिहार की सरकार गिराने की साजिश रच रहे लालू यादव... बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का दावा..
ऑडियो लीक,जेल से फोन पर बिहार की सरकार गिराने की साजिश रच रहे लालू यादव... बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का दावा..
Posted by : achhiduniya
25 November 2020
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव पर जेल से फोन पर बिहार की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप
लगाया बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इसके साथ ही उन्होंने एक ऑडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें लालू यादव, बिहार
के एक विधायक से बात कर रहे हैं। ऑडियो में लालू यादव ने विधायक से स्पीकर के
चुनाव में समर्थन मांगा है और उन्हें मंत्री पद देने की बात कही है। सुशील मोदी ने ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत। लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा
अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु
प्रलोभन देते हुए। ऑडियो क्लिप में लालू यादव ने विधायक का पूरा नाम नहीं लिया है
और उन्हें पासवान जी कहकर संबोधित किया है, हालांकि
बताया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन किया था। ऑडियो
क्लिप में सबसे पहले लालू यादव के पीए आवाज आती है, जो
विधायक से बात कराने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा, विधायक
जी को फोन दीजिए। साहेब बात करेंगे, माननीय
लालू प्रसाद यादव, आगे लालू यादव के पीए ने कहा कि वह रांची से बात
कर रहे हैं। लालू यादव-विधायक के बीच क्या हुई बात। लालू यादव- पासवान जी बधाई। विधायक- जी प्रणाम, चरण स्पर्श। लालू- हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे, कल
स्पीकर के चुनाव में हमारा साथ दो। हम सरकार को गिरा देंगे और हमलोग तुमको मंत्री
बनाएंगे। विधायक- हम पार्टी में हैं सर। लालू- पार्टी में हो तो अब्सेंट
(अनुपस्थित) हो जाओ, बोल दो कोरोना हो गया था। फिर
से स्पीकर हमारा हो जाएगा तो हम सब देख लेंगे। विधायक- आपके संज्ञान में होगा ही
चेहरा, हम बात करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी की ओर से ऑडियो
जारी कर दावा किया गया है कि लालू यादव ने जेल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक
ललन पासवान को फोन किया, मंत्री पद का लालच दिया और
उनके साथ आने को कहा,ललन पासवान बिहार की पीरपैंती
विधानसभा सीट से विधायक हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के लिए
चुनाव होना है, उससे पहले ये सियासी हलचल तेज हो गई है। सुशील
मोदी ने कल अपने ट्वीट में मोबाइल नंबर (8051216302) का जिक्र किया था और कहा था
कि इस नंबर से विधायकों को फोन आए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस नंबर की सत्यता
की पुष्टि करने के लिए जब फोन किया तो सीधे लालू यादव ने कॉल रिसिव किया। पूर्व
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद से मैंने बातचीत भी की और उन्हें कहा कि ऐसी
गंदी हरकत न करें।




