- Back to Home »
- National News »
- हमारे सतर्क सुरक्षाबलों ने पाक के नापाक आतंकियों को निस्तोनाबूत कर दिया....पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
20 November 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद
से जुड़े 4 आतंकवादियों के साथ बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की
मौजूदगी यह संकेत देती है कि ये आतंकी हमारे देश के भीतर दहशतगर्दी फैलाने आए थे
और सेना ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जम्मू कश्मीर में नगरोटा में हुए एनकाउंटर में
सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान स्थित जैश ए मोहम्मद के
चार आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। पीएम मोदी ने इस मामले में पाकिस्तान का सीधा नाम लिया है। पीएम मोदी ने लगातार दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और उनकी सतर्कता के कारण आंतकी साजिश नाकाम हुई। पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक प्रणाली को निशाना बनाने वाली एक नापाक साजिश को हराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह ,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
अजीत डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अफसरों के साथ नगरोटा एनकाउंटर पर समीक्षा बैठक की। सूत्रों के मुताबिक सरकार का ये मानना है कि आतंकवादी 26/11 की वर्षगांठ पर एक आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।

