- Back to Home »
- Property / Investment »
- एक मिस्ड कॉल या SMS से जाने अपने प्रोविडेंट फंड की जानकारी....
Posted by : achhiduniya
26 November 2020
कोरोना महामारी के इस दौर में ऐसे कई लोग हैं जिनकी नौकरी चली गई। अब वे पीएफ यानि प्रोविडेंट फंड का पैसा निकालना चाहते हैं,लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि उनके अकाउंट में कितना पैसा है। कैसे आप अपने पीएफ अकाउंट का स्टेटस जान सकते हैं आइए जानते है सरल तरीका पीएफ बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका है मिस्ड कॉल या एसएमएस. इसके अलावा आप ईपीएफ की
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल से अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी है। मिस्ड कॉल के थोड़ी देर बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी। आप अपना पीएफ बैलेंस एक मैसेज करके भी जान सकते हैं। आपको एसएमएस में जाकर EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज देना है। इस 10 भाषाओं में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके 7738299899 पर मैसेज कर दें। इंग्लिश के लिए कोई कोड़ की जरूरत नहीं है। इसके अलावा आप जिस राज्य की भाषा में एसएमएस चाहते हैं उनकी अंग्रेजी के पहले 3 अल्फाबेट आपको एसएमएस के आखिर में लिखने हैं। आपको अपनी भाषा में उत्तर मिल जाएगा। हालांकि एसएमएस और मिस्ड कॉल सर्विस के लिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव होना चाहिए।

