- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- जाने एलर्जी के सबसे सामान्य लक्षण व बचाव....?
Posted by : achhiduniya
17 November 2020
शरीर में एलर्जी कई कारणों से होती है। कुछ लोगों
को फूलों से,
कुछ को मिट्टी और जानवरों से एलर्जी होती है। अधिकांश
तौर पर लोगों को खाने-पीने की चीजों से भी एलर्जी होती है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी
होते हैं, जिन्हें कोई धातु पहनने पर या छूने पर एलर्जी हो जाती है या फिर
किसी कीड़े के डंक मारने पर एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के सबसे सामान्य लक्षणों
में से एक है त्वचा पर दाने या फुंसियों का होना या मुंह पर सूजन आ जाना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ होना अन्य
लक्षणों में नाक-कान में खुजली होना, नाक
बहना, नाक बंद हो जाना या फिर छींक आना, गले में
खुजली या खांसी आना, आंखों में खुजली, लाली, सूजन, जलन या पानी बहना या सिर दर्द और उल्टी आना है। कई बार एलर्जी
और अस्थमा के लक्षण एक जैसे उभरते हैं और मरीज खुद को अस्थमा से पीड़ित समझ बैठते
हैं। जबकि अस्थमा के रोगियों को सांस लेने में परेशानी होने के अलावा


