- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली लॉकडाउन पर क्या बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...?
Posted by : achhiduniya
17 November 2020
दिल्ली में
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार
को 24 घंटे में 3797 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 99 लोगों की मौत हुई
है। हालांकि,
इतने ही समय में 3,560 लोग रिकवर हुए हैं। दिल्ली में अब तक 4,89,202 लोग कोरोना वायरस से
संक्रमित हुए हैं और इनमें से 4,41,361 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 7,713 लोगों की मौत हुई है और इस समय 40,128 लोगों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र
सरकार को एक प्रस्ताव भेजा। जिसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि हमने केंद्र सरकार को छोटे स्तर पर
लॉकडाउन के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। यह आंशिक लॉकडाउन होगा। इसके साथ ही सीएम
केजरीवाल ने उन बाजारों को भी बंद करने की बात कही जहां कोरोना के मामले सामने आए
हैं। दिल्ली में शादी समारोह में आने वाले
लोगों की संख्या भी घटाई गई है। शादी समारोह में अब केवल 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भीड़ बढ़ने
पर या कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर बाजार बंद कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री
ने कहा कि दिवाली के समय कुछ बाजारों में लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं
किया जिसकी वजह से कोरोना तेजी से फैला है। हमने इसे लेकर केंद्र सरकार को
प्रस्ताव को भेजा है कि अगर मामले बढ़ते हैं और कोई बाजार लोकल कोरोना हॉटस्पॉट बन
सकता है तो उसे बंद किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए
कुछ अहम निर्णय किए गए हैं। कुछ समय पहले दिल्ली में जब कोरोना के मामले कम हुए



