- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पांच सितारा संस्कृति को छोड़े बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता...कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दी पार्टी आलाकमान को सलाह....
पांच सितारा संस्कृति को छोड़े बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता...कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दी पार्टी आलाकमान को सलाह....
Posted by : achhiduniya
22 November 2020
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, हम सभी हार को लेकर चिंतित हैं, खासकर बिहार और उपचुनाव परिणामों के बारे में। मैं हार के लिए नेतृत्व को दोष नहीं देता। पार्टी से जुड़े हमारे लोगों का जमीनी स्तर पर संपर्क खत्म हो गया है। लोगों का पार्टी से प्यार होना चाहिए। पिछले 72 सालों में कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि चुनाव
पांच सितारा संस्कृति से नहीं जीते जाते हैं। आज के नेताओं के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि अगर उन्हें पार्टी का टिकट मिलता है, तो वे पहले पांच सितारा होटल बुक कराते हैं। यदि कोई उबड़-खाबड़ सड़क है तो वे उस पर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब पांच सितारा संस्कृति को छोड़ने का वक्त आ गया है। जब तक इसे नहीं छोड़ेंगे तब तक कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता। पार्टी के पदाधिकारियों पर बरसते हुए आजाद ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक उन्हें पदाधिकारी नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक वे कहीं नहीं जाएंगे, लेकिन अगर सभी पदाधिकारी चुने जाते हैं, तो वे अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। अब वक्त है कि हर किसी को पार्टी में पद दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक हम हर स्तर पर अपने कामकाज के तरीके को नहीं बदलेंगे, चीजें नहीं बदलेंगी। नेतृत्व को पार्टी कार्यकर्ताओं को एक कार्यक्रम देने और पदों के लिए चुनाव कराने की आवश्यकता है। गुलाम नबी आजाद ने कहा,मैं कोरोना महामारी के कारण


