- Back to Home »
- Discussion »
- लव जिहाद पर असदुद्दीन ओवैसी हुए बीजेपी पर आक्रोशित कही यह बात...
Posted by : achhiduniya
22 November 2020
बीते कई दिनो से लव जिहाद के मसले को लेकर उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश के बाद बिहार में भी इस पर नए सिरे से कानून बनाने की चर्चा जोरों पर है। इस कानून को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं को घेरते हुए कहा, बीजेपी के कई नेताओं के परिवारवालों ने दूसरे धर्म में शादी की है। मैं उन बीजेपी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या ये शादियां भी लव जिहाद की परिभाषा के
अंतर्गत आएंगी? लव जिहाद को लेकर कई राज्य इसके खिलाफ कानून बनाने पर भी काम कर रहे हैं। ऐसे में कुछ दल बीजेपी का विरोध कर रहे हैं। वहीं AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को इस मसले पर बोलते हुए बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा,यह स्पेशल मैरिज एक्ट के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन होगा। उन्हें संविधान का अध्ययन करना चाहिए। नफरत का ऐसा प्रचार काम नहीं करेगा। बीजेपी बेरोजगारी का शिकार हुए युवाओं को भ्रमित करने का

