- Back to Home »
- State News »
- लॉकडाउन लगाने पर महाराष्ट्र सरकार कर रही विचार....
Posted by : achhiduniya
22 November 2020
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5760 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17 लाख 74 हजार 455 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि संक्रमण के चलते 62 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 46 हजार 573 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने के बाद 4088 लोगों को छुट्टी दे गई,
जिसके साथ ही अबतक 1647004 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 79 हजार 873 रोगियों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लागू करने की बात कही। पवार ने कहा है कि फिलहाल दो तीन दिन स्थिति की समीक्षा करेंगे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि दिवाली पर हमने काफी भीड़ देखी। गणेश चतुर्थी के समय भी हमने काफी भीड़ देखी। पवार ने कहा कि हम संबंधित विभागों से बातचीत कर रहे हैं। अजित पवार ने कहा कि हम अगले 2-3 दिन तक स्थिति की समीक्षा करेंगे और उसके बाद आगे लॉकडाउन लगाने के बारे में फैसला करेंगे। पवार ने कहा कि दिवाली के समय, बहुत भीड़ थी ऐसा लग रहा था जैसे कि कोरोना भारी भीड़ से अपने आप मर जाएगा। अब ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है। सरकार ने स्कूलों को खोलने के लिए तमाम पाबंदियां लगा रही है जिसमें कि विभिन्न तरीकों से उसे सैनिटाइज़ करना भी शामिल है।

