- Back to Home »
- National News »
- आसमान छूती महंगाई-बेरोज़गारी 'यह विकास है या विनाश? राहुल गांधी का केंद्र की मोदी सरकार से सवाल...
Posted by : achhiduniya
18 November 2020
बीते कई महीनो से कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को उठाकर केंद्र सरकार को घेरती रही है। बिहार चुनाव के दौरान भी कांग्रेस की तरफ बेरोजगारी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया गया था। वहीं बीते महीने कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए इजाफों को लेकर भी सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मुहिम चलाई थी। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से एक ट्वीट करते हुए
लिखा गया था कि, 'मोदी नॉमिक्स ने देश की अर्थव्यवस्था का अनर्थ किया है। देश की जीडीपी लगातार घट रही है,लेकिन खाद्य महंगाई बढ़ रही है। गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई, मोदी सरकार है लाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि देश के बैंक और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) मुसीबत में है और इस स्थिति में जनता का मनोबल टूट रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, बैंक मुसीबत में हैं और GDP भी। महँगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोज़गारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि 'यह विकास है या विनाश?'
