- Back to Home »
- State News »
- मास्क न पहनने वालो को चुकाना होगा भारी जुर्माना... केजरीवाल सरकार का फरमान...
Posted by : achhiduniya
19 November 2020
दिल्ली हाई कोर्ट ने कोविड-19 महामारी के खराब प्रबंधन को लेकर आठ दिन बाद ही केजरीवाल सरकार को दूसरी बार फटकार लगाई। गुरुवार को कोर्ट ने दोहराया कि दिल्ली सरकार कोरोन मैनेजमेंट के लिए जरूरी कदम उठाने में हीला-हवाली कर रही है। हाई कोर्ट ने कहा, आपने आज केंद्र के साथ बातचीत शुरू की है जबकि आपको यह पहले करना चाहिए था। हम यह नहीं कह रहे कि आप कार्रवाई
नहीं कर रहे हैं, पर जो कर रहे हैं, वह काफी नहीं है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर माननीय लेफ्टिनेंट गर्वनर से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। हम इस बात पर सहमत थे कि ऐसा तंत्र बनाया जाए जिससे लोग मास्क न उतारें। इसी के तहत हमने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने को 500 से बढ़ाकर 2000 रुपये करने का फैसला किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर

