- Back to Home »
- Discussion »
- बिहार मुख्यमंत्री लगभग तय, उप मुख्यमंत्री के नाम पर होगा मंथन...
Posted by : achhiduniya
15 November 2020
बीजेपी के 74 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
विधायक दल की बैठक के बाद एक बीजेपी नेता ने कहा, दोनों
की जोड़ी लोग पसंद करते हैं। 13 साल तक विकास का काम किया। लोगों और हमारा अटूट
विश्वास। हमारा मानना है कि नीतीश कुमार सीएम बने रहे और डिप्टी सीएम सुशील कुमार
मोदी रहे। बिहार में नीतीश कुमार का सीएम बनना लगभग तय है,लेकिन डिप्टी सीएम पद के लिए बीजेपी में मंथन चल रहा है। पटना
में आज नव निर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक भी बुलाई गई थी। इस बैठक में बीजेपी
विधायक दल का नेता चुना था। बतौर पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में
शामिल होने वाले थे, लेकिन वो नहीं आ पाए। सुशील
मोदी भी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। विधायक दल की बैठक के बाद सभी नेता
स्टेट गेस्ट हाउस चले गए। इसमें बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम के विधायक मौजूद रहेंगे। इसी में सीएम, डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा होगी।

