- Back to Home »
- National News »
- कोरोना की लापरवाही,कहीं ऐसा न हो कि हमारी किश्ती वहीं डूब जाए,जहां पानी बहुत कम है...पीएम मोदी ने चेताया
कोरोना की लापरवाही,कहीं ऐसा न हो कि हमारी किश्ती वहीं डूब जाए,जहां पानी बहुत कम है...पीएम मोदी ने चेताया
Posted by : achhiduniya
24 November 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के पहले पहला चरण में लोगों में डर बहुत था। लोग खौफ में थे। दूसरे चरण में भय के साथ दया की स्थिति भी बन गई है। लोग अपनी बीमारी छिपाने लगे। तीसरे चरण में लोग संक्रमण की बीमारी को स्वीकरने लगे। वहीं अब लोग लापरवाह होने लगे हैं। भारत कोरोना संक्रमण के मामले में अब पहले से अच्छी स्थिति में है। हम लोग पीएम केयर्स फंड के
जरिए लोगों की सहायता कर रहे हैं। अलग अलग अस्पतालों में वेंटिलेटर्स लगा दिए गए हैं। उन्होंने लोगों को चेताया कि वे सतर्क रहें और मास्क के साथ सामाजिक दूरी बरतें। लापरवाही करने पर कहीं ऐसा न हो कि हमारी किश्ती वहीं डूब जाए, जहां पानी बहुत कम है। पीएम ने कहा कि हमारे पास एक ही रास्ता बचा हुआ है और वह है लोगों को जागरूक करना। यह बीमारी आगे न बढ़े,हमें इसके लिए तैयारी करनी होगी। देश धीरे-धीरे आपदा के गहरे समंदर से बाहर निकलने लगा है। कई देशों और हमारे भी कई राज्यों में कोरोना कम हो रहा है,लेकिन हमें लगातार सतर्क रहना होगा। पीएम मोदी
ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है। केवल बड़े शहर ही नहीं,हमें गांव- कस्बों के आसपास भी अपने निगरानी तंत्र और ढांचागत सुविधाओं को ठीक करना होगा। हमें कोरोना से मृत्यु दर को एक पर्सेंट से भी नीचे लाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन की खोज आखिरी दौर में पंहुच गई है,लेकिन तय नहीं है कि वैक्सीन की एक डोज होगी या 2 डोज होंगी। पीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सबने एक-एक देशवासी की जान बचाने को प्राथमिकता दी है। हमें ये
सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद वह सबको मिले। मोदी ने कहा कि कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति जागरूक करे।



