- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- खाने की इन चीजों के बाद पानी पीना आपके सेहत के साथ जान जोखिम में डालने जैसा....?
Posted by : achhiduniya
25 November 2020
यह तो हम सभी जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है और अपच के कारण पेट में गैस या दर्द की समस्या हो जाती है। कुछ लोगों को पेट में देर तक भारीपन बना रह सकता है। जबकि पानी पिने से यह अग्नि शांत हो जाती है। ऐसे में जब खाना पेट में पहुंचने पर ठीक से पच नहीं पाता या उनका
पाचन डिस्टर्ब हो जाता है तो पेट में दर्द की समस्या हो जाती है। नमक-मिर्च लगाकर अमरूद खाने का अपना आनंद होता है। सर्दियों में तो धूप में बैठकर नमक-मिर्च के साथ अमरूद खाया जाए तो स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसा अक्सर होता है जब नमक के साथ अमरूद खाने के बाद पानी पीने की इच्छा होती है,लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि अमरूद खाने के बाद पानी पीने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है या कुछ ही देर बाद तेज दर्द हो सकता है। ऐसा अमरूद के बीजों के कारण होता है। आप अमरूदपेट में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चने पचाने के लिए हमारे शरीर को तीक्ष्ण पाचकाग्नि या जठराग्नि की जरूरत होती है। जबकि पानी पिने से यह अग्नि शांत हो जाती है। ऐसे में जब पेट में पहुंचे चने ठीक प्रकार से पच नहीं पाते हैं या उनका पाचन डिस्टर्ब हो जाता है तो पेट में दर्द की समस्या हो जाती है। कोई भी मिठाई या मैदा से बना शुगर युक्त फूड खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि पानी शरीर में शुगर की मात्रा और सोखने की तीव्रता को बढ़ा देता है। आप इसे अमेरिका में हुए एक शोध के उदाहरण से समझ सकते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने शरीर में शुगर के प्रभाव पर अपने एक शोध के दौरान पाया कि यदि एक डोनट खाने के बाद पानी पी लिया जाए तो यह शरीर में शुगर की मात्रा इतनी अधिक बढ़ा देता है, जितनी शुगर शरीर को एक साथ दो डोनट खाने से भी नहीं मिलती। ऐसा पानी और शुगर के घटकों के मिलने से होता है और प्रतिक्रिया स्वरूप शरीर के अंदर ब्लड शुगर की मात्रा बहुत अधिक तेजी के साथ बढ़ जाती है। जो तुरंत प्रभाव में अपच की वजह और लंबे समय तक ऐसा करने पर टाइप-2 डायबिटीज की वजह बन सकती है। यह बात भारतीय मिठाइयां खाने के बाद पानी पीने की आदत पर भी लागू होती है। केला, चीकू, नाशपाती, सेब, अनानास, अनार इत्यादि कोई भी फल खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ज्यादातर फलों में शुगर कंटेंट होता है या साइट्रिक एसिड होता है। मीठे फल खाते ही पानी पीने से आपको अपच, खांसी या शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या हो सकती है। जबकि खट्टे फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में दर्द, खराश इत्यादि समस्या हो सकती है। इस बात को आप इस तरह समझ सकते हैं कि पानी में नींबू निचोड़कर पीना अलग बात होती है और नींबू चाटने के बाद पानी पीना अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। आंवला फल और सब्जी दोनों में आता है। आंवला खट्टा नहीं होता बल्कि इसका स्वाद कसैला होता है। आंवले का बीज नहीं खाया जाता और इसके गूदे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही इसके औषधीय गुण इसे एक अद्भत जड़ी-बूटी बनाते हैं।







