Posted by : achhiduniya 15 November 2020

एक गांव की कच्ची सड़क से एक पिता अपने बेटे व घोड़े के साथ गुजर रहा था। बेटे की उम्र करीब 16 साल थी और पिता की 40 साल। पिता ने अपने बेटे को घोड़े पर बैठा रखा था। पिता घोड़े की लगाम पकड़कर पैदल चल रहे थे।दोनों हंसी मजाक करते हुए अच्छे मूड के साथ अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में एक युवक ने कहा- कैसा नालायक लड़का है, पिता पैदल चल रहा है, खुद घोड़े पर 

बैठकर मजा ले रहा है। बेटा स्वाभिमानी था। उसने शर्म महसूस की। वह फौरन उतरा और उसने अपने पिता को घोड़े पर बैठा दिया। अब पिता घोड़े पर और वह पैदल। वह आधा किलोमीटर दूर आगे चले ही थे कि कुछ लोगों ने फब्तियां कसते हुए कहा कि कैसा पिता है, लड़का पैदल चल रहा है, खुद घोड़े पर बैठकर आनंद ले रहा है। अब पिता से रहा नहीं गया और वह भी घोड़े से उतर गया। दोनों घोड़े को लेकर पैदल चलने लगे। थोड़ी आगे जाकर कुछ लोगों ने समूह ने उनका मजाक 

उड़ाया,कहा कि घोडा रहते हुए भी पैदल जा रहे हैं... मूर्ख कहीं के। दोनों उलझन में पड़ गए। उसके बाद दोनों घोड़े पर चढ़कर आगे की दूरी तय करने लगे। आगे फिर कुछ लोग टकरा गए। उन्होंने कहा कि दोनों पिता-पुत्र पागल हो गए हैं। घोड़े की जान लेकर ही मानेंगे। दोनों फौरान घोड़े से उतर आए और पेड़ के नीचे बैठ गए। दोनों सोचने लगे कि दुनिया हमें किसी भी हाल में जीने नहीं देगी। पिता ने पुत्र से कहा- देखो बेटा... जब तुम अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे होंगे तब समाज के बहुत से लोग तुम्हारी टांग खीचेंगे। लेकिन तुम डटे रहना। अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए कई बार व्यक्ति अपने विवेक 


का इस्तेमाल किए बिना दूसरों की बातों को ज्यादा तवज्जो देने लगता है। व्यक्ति की यही आदत उसे सफलता के मार्ग से पीछे खींचकर नाकामी का मुंह देखने के लिए मजबूर कर देती है। हर तरफ नकारात्मकता का माहौल है। चाहे आपका गली-मौहल्ला हो या ऑफिस। आप जब आगे बढ़ेंगे तो तमाम लोग आपसे तमाम तरह की बातें करेंगे। टांग खींचने वाले बहुत मिलेंगे। लेकिन आपको दूसरों की नेगेटिव बातों को दरकिनार कर सफलता का शिखर पाने के लिए आगे बढ़ते रहना है। आवश्यकता इस बात की है हम, हमें कमजोर बनाने वाली हर एक आवाज की उपेक्षा करें। उसकी तरफ ध्यान न देकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -