- Back to Home »
- Crime / Sex »
- FF NEWS पर अक्षय कुमार ने किया 500 करोड़ रुपये के मानहानि का केस....
![]() |
| {राशिद सिद्दीकी} |
ने अपने एक वीडियो में यह दावा भी किया था कि अक्षय कुमार सुशांत सिंह राजपूत को एम.एस.धोनी जैसी बड़ी फिल्म मिलने से भी नाखुश थे। इसके अलावा राशिद ने यह भी दावा किया था कि अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुम्बई पुलिस से गुपचुप तरीके से मुलाकात भी की थी। उल्लेखनीय है कि शिवसेना लीगल सेल के एडवोकेट धर्मेंद्र मिश्रा ने हाल ही में राशिद सिद्दीकी के खिलाफ मामला दायर किया था। जिसके आधार पर बांद्रा पुलिस ने उसे मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और मुम्बई पुलिस को बदनाम करने के लिए राशिद सिद्दीकी को गिरफ्तार भी किया था। बाद में राशिद को कोर्ट से जमानत मिल गयी थी। उस वक्त पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि फेक वीडियोज बनाकर और अपने यूट्यूब चैनल FF NEWS पर ऐसे वीडियोज पोस्ट कर राशिद ने पिछले 4 महीने में 15 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और महज सितंबर महीने में उसे 6.5 लाख रुपये की कमाई हुई थी।


