Posted by : achhiduniya 08 December 2020

नागपुर में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को नागपुर शहर और जिले में व्यापकता देने की तैयारी शुरू हो गई है। बाबा बुढाजी नगर गुरुद्वारा कमेटी और ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस कमेटी की नागपुर इकाई शहर यूनिटी ट्रकर्स एसोसिएशन ने नागपुर में बंद का आह्वान किया है। बंद को समर्थन देने के लिए गुरुद्वारा 

कमेटी और शहर यूनिटी ट्रकर्स एसोसिएशन का मुख्य धरना प्रदर्शन ऑटोमोटिव चौक पर होगा। सुबह 11 बजे से चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन होगा। बंद में शहर की 11 गुरुद्वारा कमेटियां भी शामिल होंगी। इस दौरान हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। भारत बंद को नागपुर से कांग्रेस, शिवसेना, बसपा, आम आदमी पार्टी, सहित विविध संगठनों ने अपना समर्थन जारी किया है। कांग्रेस ने अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मार्केट, दुकानें बंद कर 

भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। शिवसेना के सांसद कृपाल तुमाने ने सभी शिवसैनिकों से बंद में शामिल होकर स्वयस्फूर्त बंद रखने का आह्वान किया है। बसपा ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन देते हुए सभी व्यापारी संगठनों को शामिल होने और कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण बंद करने को कहा है। इसके अलावा स्वतंत्र मजदूर यूनियन, बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी, नागपुर गुमास्ता मंडल, सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ ने भी बंद को समर्थन देते हुए सभी से इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। आंदोलन के समर्थन में शहर यूनिटी 

ट्रकर्स एसोसिएशन ने ट्रान्सपोर्ट व्यवसाय बंद रखने का ऐलान किया है। सभी ट्रान्सपोर्ट व्यापार बंद रहेगा। धरना-प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। वाड़ी में शिवसेना, कांग्रेस,व राष्ट्रवादी कांग्रेस महाविकास आघाडी के कार्यकर्ताओं से वाड़ी शहर को बंद रखने का आह्वान शिवसेना शहर प्रमुख मधु मानके पाटील ने किया। वाड़ी शहर के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर किसानों को समर्थन करने का आह्वान युवा सेना जिला प्रमुख हर्षल काकड़े, मधु मानके पाटील, राष्ट्रवादी के शाम मंडपे, संतोष नरवाड़े, वसन्ता इखनकर, कांग्रेस के अश्विन बैस ने किया। इस देशव्यापी बंद को वाडी शहर महाविकास आघाडी ने ( शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी) जाहीर समर्थन देकर शहर के सभी उद्योजक, व्यापारी, व्यवसायी, शैक्षणिक संस्था, किसान व मजदूरों ले आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान वाड़ी महाविकास आघाडी ने किया।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -