- Back to Home »
- International News »
- ग्वादर पोर्ट पर चीन रच रहा बड़ी साजिश....
Posted by : achhiduniya
24 December 2020
चीन ग्वादर में मिलिट्री बेस के साथ-साथ दस फीट ऊंची
दीवार भी बनाने में जुटा है। करीब 30
किलोमीटर लंबी इस फेंसिंग से बलूचिस्तान के लोग
पाकिस्तान और चीन से काफी नाराज हैं। ग्वादर पोर्ट रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। ये
जिस जगह पर है, वहां से होकर दुनिया का 35 फीसदी कच्चा तेल
गुजरता है। अब चीन ग्वादर पोर्ट के जरिए चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर {CPEC} होते हुए कच्चे तेल का आयात करने की तैयारी में है। इससे उसके तेल
टैंकर्स को हिंद महासागर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर
पोर्ट पर इसी वजह से अरबों डॉलर का निवेश किया है।
चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर {CPEC}
प्रोजेक्ट के तहत
बन रहे फेंसिंग पर करीब 500 हाई डेफिनेशन कैमरे भी लगाए
जा रहे हैं। चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर {CPEC} प्रोजेक्ट के तहत ग्वादर में बन रहे फेंसिंग से पाकिस्तान और चीनी सेना
यहां आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखना चाहती है,जिससे
मीडिया या ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट को आने से रोका जा सके और बलोचिस्तान के लोगों के विरोध को दबाया
जा सके।
चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर{CPEC} ऑथोरिटी ने CPEC और ग्वादर में स्पेशल
सिक्योरिटी डिवीजन के 15,000
सैनिकों को तैनात किया है,जिसमें 9000 पाकिस्तानी आर्मी के जवान है और 6000 चीनी सैनिक हैं। इनका मकसद प्रोजेक्ट के साथ-साथ चीनी इंजीनियर
को सुरक्षा देना है। चीन ग्वादर में मिलिट्री बेस बनाकर बड़ी संख्या में PLA सैनिकों की तैनाती करना चाहता है। ग्वादर एयरपोर्ट का इस्तेमाल
भी चीन अपने



