Posted by : achhiduniya 18 December 2020

उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। संभल के किसान नेता राजपाल यादव को भी पहले 50 लाख रुपये को नोटिस भेजा गया था। बाद में इसमें संशोधन करने दूसरा नोटिस भेजा गया। नोटिस को लेकर किसान नेता ने कहा कि आपातकाल जैसी स्थिति पूरे देश में है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। हमारी आवाज को दबाने की बात की 

जा रही है। सरकार को लगता है कि वे हम पर दबाव बना सकते हैं और इस तरह से घर में बैठा सकते हैं। किसान नेता राजपाल यादव ने कहा, जनता की बात करना या किसानों की बात करना कोई गुनाह नहीं है, हम कोई गुनाह नहीं कर रहे हैं, अपना हक मांग रहे हैं सरकार से। हम तो अपनी बात कहने जा रहे थे। इसमें शांति भंग कहां से हुई। हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, हम ना जमानत कराएंगे और ना ही नोटिस का कोई जवाब देंगे।  प्रशासन या सरकार जो चाहे हम चीज भुगतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस भेजे जाने को लेकर संभल के किसानों में रोष है और हम आंदोलन की भी 

तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को नोटिस भेजा गया। संभल के उपजिला मजिस्ट्रेट (SDM) ने छह किसानों को 50 हजार का मुचलका भरने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। पहले इन, किसानों को 50 लाख रुपये के नोटिस भेजे गए थे, लेकिन अब इस नोटिस को संशोधित कर दिया गया है। SDM दीपेंद्र यादव ने 50 लाख वाले नोटिस पर सफाई देते हुए इसे क्लेरिकल एरर यानी निचले स्तर पर की गई गलती बताया और कहा कि किसानों को बाद में संशोधित नोटिस भेज दिया गया।



Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -