- Back to Home »
- Discussion , State News »
- केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर अब अपने ही{बीजेपी के विधायक} बन रहे विरोधी...
Posted by : achhiduniya
31 December 2020
केरल विधानसभा में बीजेपी के एकमात्र विधायक ओ.राजगोपाल
ने सदन में उस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें
विवादित केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग गई है और जिनके खिलाफ दिल्ली
की सीमा पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर बीजेपी के केरल नेतृत्व ने हैरानी जताई
है। पार्टी ने हालांकि कहा है कि वह इस इस बारे में बीजेपी विधायक ओ.राजगोपाल से
बात करेंगे,
लेकिन सूत्रों ने कहा कि राजगोपाल के इस कदम से
पार्टी हैरान है। बीजेपी के प्रदेश प्रमुख के.सुरेंद्रन ने मीडिया से कहा,मैंने राजगोपाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं देखी है, न ही मुझे पता है कि उन्होंने क्या कहा है। मैं उनसे बात करूंगा
और आपको बताऊंगा। बीजेपी में कृषि कानूनों पर दो राय के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा,आप क्या कह रहे हैं? केरल के बीजेपी नेताओं के बीच कृषि कानूनों पर कोई दो राय नहीं
है। बीजेपी के राज्य महासचिव एम.टी.रमेश ने मीडिया को बताया, राजगोपाल एक वरिष्ठ नेता हैं और मैंने नहीं सोचा था कि वे इस
प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। उन्होंने पहले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाए
जाने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया था। उसके बाद पता नहीं क्या हुआ। मुझे
पता करने दीजिए, फिर मैं आपको बताता हूं। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, पार्टी सचमुच सदमे में है। हमें नहीं पता कि इस स्थिति में क्या
करना है। बीजेपी इस मामले में फैसला लेगी।


