- Back to Home »
- Discussion »
- दो धड़ो में बटा किसान आंदोलन एक कृषि कानूनों के समर्थन में तो दूसरा विरोध में....
Posted by : achhiduniya
23 December 2020
पिछले 28 दिनों से किसान कृषि कानूनों के विरोध
में सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे हैं। वहीं किसानों का एक धड़ा कृषि कानूनों के
पक्ष में उतर आया है। देश के करीब 20 राज्यों
के किसानों ने आज कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर वाला पत्र कृषि
मंत्री नरेंद्र तोमर को सौंपा। इस दौरान तोमर ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में 6 साल
में काफी सुधार किए गए हैं। देश में दो परिस्थितियां हैं। किसानों का अधिकांश भाग
इन कानूनों का समर्थन कर रहा है। आज सभी
किसान चिंतकों की टोली आयी है। देशभर में कानून पास होने के बाद 3 लाख से ज्यादा
किसानों के हस्ताक्षर मिले हैं। इन पत्रों पर तीन लाख 13 हजार और 363 किसानों ने
हस्ताक्षर किए हैं। इन किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि
कानून पूरी तरह किसानों के हित में हैं। इसलिए वे इन कानूनों का समर्थन करते हैं।
वहीं दूसरी तरफ कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े किसान संगठन आज केंद्र
सरकार को अपना जवाब भेजने के लिए अंतिम रणनीति तय कर रहे हैं।

