- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- किसान दिवस पर आंदोलनकारी किसान ने देशभर के किसानों से एक वक्त का खाना नहीं खाने की अपील की....
Posted by : achhiduniya
23 December 2020
बीते 28वें दिन
से कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का जहां प्रदर्शन
जारी है,वहीं आंदोलनकारी किसान आज किसान दिवस मना रहे हैं। देशभर के किसानों
से एक वक्त का खाना नहीं खाने की अपील की है। इसके साथ ही किसान संगठनों ने आंदोलन
तेज करने का ऐलान किया है और कहा है कि 25-26 दिसंबर
को हरियाणा के हाईवे टोल फ्री किए जाएंगे। देश के साथ साथ पंजाबी समुदाय विदेशों
में भी भारतीय दूतावासों के सामने प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है। किसानों ने
सरकार से बातचीत करने का फैसला लेने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई। किसान लगातार तीन कृषि कानूनों को वापस
लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार कृषि बिलों को किसानों के हित में बता रही है। ऐसे
में दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बरकरार है।

