- Back to Home »
- Property / Investment »
- चीन को चित करने भारत करेगा एक और व्यापारिक हमला..
Posted by : achhiduniya
17 December 2020
केंद्र सरकार टेलीकॉम उपकरण उपलब्ध कराने वाली विश्वसनीय कंपनियों की एक सूची तैयार करेगी, जिनसे देश की दूरसंचार कंपनियां उपकरण खरीद सकती हैं। इस फैसले का सीधा असर चीनी कंपनियों पर होगा। टेलीकॉम सेक्टर {दूरसंचार क्षेत्र} में चीन की ZTE सबसे बड़ी कंपनी है। इसके अलावा, Huawei का बाजार भी बेहतर है, मगर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के आक्रामक और
विस्तारवादी रुख के चलते अब इन कंपनियों के भी बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को बताया कि दूरसंचार क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया गया है। इसके तहत सरकार भरोसेमंद कंपनियों की सूची जारी करेगी। देश में दूरसंचार नेटवर्क तैयार करने के लिए इन्हीं कंपनियों से उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कंपनियों की सूची नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर तैयार करेंगे। भरोसेमंद कंपनियों और उत्पाद की लिस्ट एक कमेटी अप्रूव करेगी, जिसके प्रमुख डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर होंगे। कमेटी में संबंधित विभागों और मंत्रालयों के सदस्य भी शामिल होंगे। साथ ही दो सदस्य इंडस्ट्री और स्वतंत्र विशेषज्ञ होंगे। रविशंकर प्रसाद ने इस फैसले को चीन से जोड़कर देखने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह योजना स्वदेशी कंपनियों द्वारा विकसित उपकरणों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। हमारा उद्देश्य टेलीकॉम क्षेत्र की सुरक्षा को और पुख्ता करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इन निर्देशों का सालाना रखरखाव से जुड़े करारों पर असर नहीं पड़ेगा। निर्देश जारी होने से पहले जो उपकरण नेटवर्क में इस्तेमाल हो रहे हैं, उन्हें भी इनके दायरे से बाहर रखा गया है। इसमें देश की कंपनियों को वरीयता देने का भी प्रावधान है।

