- Back to Home »
- Discussion »
- बीजेपी असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', पंजाबी हिंदुओं को किसानों के खिलाफ भड़का रही...शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल
बीजेपी असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', पंजाबी हिंदुओं को किसानों के खिलाफ भड़का रही...शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल
Posted by : achhiduniya
15 December 2020
बीते दिनो कृषि कानूनों के मुद्दे पर
अकाली दल ने एनडीए से खुद को अलग करने का फैसला किया था। इसके अलावा हरसिमरत कौर
बादल ने इन कानूनों का विरोध करते हुए केंद्रीय कैबिनेट से इस्ताफा भी दे दिया था। अकाली दल
और बीजेपी का 23 सालो का साथ था, लेकिन किसानों के मुद्दे पर ये
साथ टूट गया। अब शिरोमणि
अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया
है, जिसमें वो बीजेपी पर जमकर हमला करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के
साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,देश में बीजेपी असली
टुकड़े-टुकड़े गैंग है। उसने राष्ट्रीय एकता को तार तार कर दिया है, बेशर्मी से मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काया और अब
शांतिप्रिय पंजाबी हिंदुओं को सिखों, खास कर
किसानों के खिलाफ भड़काने में जुटे हैं। वो लोग देशभक्त पंजाबियों को सांप्रदायिकता
की आग में झोंक रहे हैं।

