- Back to Home »
- Discussion »
- दलित,वंचित और पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर सीएम उद्धव ठाकरे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया चार सूत्रीय मंत्र
दलित,वंचित और पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर सीएम उद्धव ठाकरे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया चार सूत्रीय मंत्र
Posted by : achhiduniya
19 December 2020
महाराष्ट्र राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन महा
विकास आघाड़ी की सरकार है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित
जनजाति समुदायों के विकास के लिए आबादी के अनुपात में बजट का आवंटन करने समेत चार
सूत्री पहल की जाए। पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल ने शुक्रवार
को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस पार्टी दलित,वंचित और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में शामिल होने के कारण हम इन वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए ज्यादा सजग हैं। इन समुदायों के प्रबुद्ध लोगों का हाल ही में एक सम्मेलन भी आयोजित किया गया था। पाटिल के मुताबिक,सोनिया ने ठाकरे से जिस चार सूत्री पहल करने के लिए कहा है,उनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए उनकी आबादी के अनुपात में बजट आवंटित करने का सुझाव प्रमुख है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ठाकरे से यह भी कहा कि सरकारी
स्वामित्व वाले उपक्रमों के सरकारी ठेकों और परियोजनाओं में एससी-एसटी समुदायों के लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था शुरू की जाए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में इन समुदायों के लिए आरक्षित पदों की रिक्तियों को भरा जाए।


