- Back to Home »
- Politics »
- पीएम मोदी ने देश से तीन बड़े झूठ बोले..कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने खोली पोल...
Posted by : achhiduniya
19 December 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है और उनके उस बयान की निंदा की है, जिसमें पीएम ने मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि कृषि कानूनों को लेकर तीन बड़े झूठ फैलाए जा रहे हैं। सिब्बल ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा है कि किसानों का दर्द समझिए। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम पर ही तीन बड़े झूठ
बोलने का आरोप लगाया है। सिब्बल ने पीएम मोदी पर नोटबंदी, कोरोना और चीन के मुद्दे पर देश से तीन ऐतिहासिक झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कपिल सिब्बल ने पीएम पर आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा है, प्रधानमंत्री जी, फार्म क़ानून:- तीन बड़े झूठ फलाये जा रहे हैं! किसानों का दर्द समझिए..वो राजनीति नहीं है, तीन ऐतिहासिक झूठ किसने बोले:- नोटबंदी:- पचास दिन के बाद सब ठीक हो जाएगा..कोरोना:- केवल 21 दिन रुकिये ..चाइना-लद्दाख़ हमारी ज़मीन में चीन का क़ब्ज़ा नहीं है।— Kapil Sibal (@KapilSibal) गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने कल मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित किया था इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि देश की विपक्षी पार्टियां कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैला रही हैं और किसानों से तीन बड़े झूठ बोल रही हैं। पीएम ने कहा था कि ये झूठ APMC यानी कृषि मंडियों को लेकर है कि मंडियां बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अब ये छूट होगी कि वो अपनी उपज मंडी में या कहीं भी बेच सकें। पीएम ने कहा कि दूसरा बड़ा झूठ MSP को लेकर और तीसरा बड़ा झूठ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लेकर फैलाया जा रहा है, कि कंपनियां किसामों की जमीन कब्जा कर लेगी। पीएम ने कहा सरकार एमएसपी जारी रखने की बात कह चुकी है और नए कृषि कानूनों में ये प्रावधान है कि किसान अपना कॉन्ट्रैक्ट जब चाहे तब खत्म कर सकता है।

