- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- घर पर बनाए चटपटे टेस्टी ब्रेड के दही वड़े....
Posted by : achhiduniya
30 December 2020
सर्दियों में खाने पीने की चीजें अधिक पसंद आती है खास करके चटपटी। यूं तो दही वड़ा को बनाने में काफी वक्त लगता है,लेकिन अगर आप दही वड़ा खाना चाहते हैं, वो भी कम समय में तो आपको बता दें कि ब्रेड से फटाफट दही वड़े बनाए जा सकते हैं। ब्रेड दही वड़ा खाने में टेस्टी होता है और बनाने में काफी आसान भी। बनाने के लिए सामग्री नोट कर ले:- 4 स्लाइस ब्रेड,3/4 कप दही,थोड़ी सी धनिया की
चटनी,1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर,आवश्यकतानुसार नमक,1 छोटी चम्मच ड्राई मैंगो पाउडर,जरूरत के अनुसार किशमिश,1 बड़ी चम्मच धनिया के पत्ते,2 उबले हुए आलू,स्वाद आवश्यकतानुसार काला नमक,आवश्यकतानुसार हरी मिर्च, आवश्यकतानुसार इमली की चटनी,1 छोटा चम्मच चीनी,आवश्यकतानुसार भुना हुआ जीरा पाउडर।अब शुरू करते है ब्रेड दही वड़ा बनाने की रेसिपी:- सबसे पहले दही वड़ा बनाने के लिए ब्रेड के भूरे किनारों को काट कर अलग कर दें। अब एक बाउल लें और आलू को मैश करें। इसमें हरी मिर्च, अमचूर पाउडर, किशमिश, भुना हुआ जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें। इसके बाद दही में चीनी मिलाकर फेंटकर किनारे रख दें। अब पहले से जो मसाला बनाया है, उससे एक बॉल बनाएं और ब्रेड स्लाइस को कवर करके उस पर कोट करें। एक कड़ाही लें और उसमें थोड़ा घी डालें। आप चाहें तो रिफाइंड तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। घी गर्म होने के बाद ब्रेड के बने गोलों को डीप फ्राई कर लें। अब एक प्लेट में ब्रेड से बने इन वड़ों को निकाल लें। अब ऊपर से उसमें मीठा दही, इमली की चटनी, धनिए की चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। आप चाहें तो आखिरी में हरी धनिया की पत्ती और काला नमक डाल दें। बन कर तैयार है आपका ब्रेड दही वड़ा जिसे आप सभी को सर्व कर सकते है।

