- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- राजू श्रीवास्तव को मिली परिवार सहित जान से मारने की धमकी....लगाई सुरक्षा की गुहार
Posted by : achhiduniya
30 December 2020
कॉमेडी के बेताज बादशाह व उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के मुताबिक दो दिन पहले 28 दिसंबर को उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने
वाले ने उनसे फोन पर कहा था कि उनके बच्चों को मार दिया जाएगा और उनका
हाल लखनऊ
के कमलेश तिवारी जैसा होगा। बता दें कि हिंदूवाद नेता कमलेश तिवारी की पिछले
वर्ष लखनऊ स्थित उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। धमकी के बाद राजू
श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र
लिखकर पूरी जानकारी
दी है। पत्र में राजू श्रीवास्तव ने इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाने के साथ अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निवेदन
किया है।


