- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- कपल्स के बीच हो रही बार-बार लड़ाई-झगड़े को कैसे निपटाएँ जाने एक्सपर्ट की राय...
Posted by : achhiduniya
30 December 2020
रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें तो किसी भी कपल के बीच ऐसी कोई समस्या नहीं हो सकती है, जिसे वक्त रहते सुलझाया न जा सके। अगर उन परेशानियों पर ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर वे बड़ी परेशानी में बदल सकती हैं। आज के समय में रिलेशनशिप एक्सपर्ट से राय लेना आम बात है,लेकिन कुछ लोग अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने से बचते हैं। आप एक्सपर्ट के
पास जाए बिना ये रिलेशनशिप टिप्स आजमाकर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। कपल्स में लड़ाई-झगड़ा होना बहुत ही आम बात है। हालांकि, एक हेल्दी रिलेशन के लिए एक ही मुद्दे को लेकर बार-बार लड़ाई करना सही नहीं है। दोनों के अलग विचार हो सकते हैं,इसलिए दोनों एक-दूसरे के मत को समझें और बातों को लंबा खींचने के बजाय सुलझाने पर ज्यादा ध्यान दें। हर समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जा सकता है। अगर आप अपने पार्टनर से अपनी परेशानी को लेकर खुलकर बात नहीं करेंगे तो समस्या का हल कभी नहीं निकलेगा। बातों के जरिए ही आप पार्टनर की भावनाओं को समझ सकते हैं और अपनी भावनाएं समझा सकते हैं। रिश्ते में दिक्कत तभी आती है, जब कपल्स आपस में बात करना बंद कर देते हैं। पार्टनर से सिर्फ खुद के लिए उम्मीदें न रखें, बल्कि उन्हें भी उतनी ही प्राथमिकता दें, जितनी आप खुद को देते हैं। जरूरी नहीं कि आप एक ही तरह के विचार रखें,लेकिन अलग-अलग विचारों का सम्मान करना भी जरूरी है। कपड़े धोना, बर्तन या अलमारियां साफ करने जैसे कामों में अपने पार्टनर का हाथ बंटाएं। जब आप दोनों घर पर हों तो अपने-अपने काम बांट लें। इससे


