- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- बिना राजनैतिक पार्टी गठन किए जन सेवा करेंगे मेगा सुपर स्टार रजनीकांत...
Posted by : achhiduniya
29 December 2020
बीते दिनों मेगास्टार सुपर स्टार रजनीकांत को हाई ब्लड प्रेशर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थे। इसी दौरान उन्हें हाई बीपी की शिकायत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने की बात कर हलचल मचाने वाले
70 साल के मेगास्टार रजनीकांत ने मंगलवार को घोषणा की है कि वो अपनी राजनैतिक पार्टी का ऐलान नहीं करेंगे। इसके पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वो 31 दिसंबर को अपनी राजनैतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। रजनीकांत ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को घोषणा की कि वो चुनावी राजनीति में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि वो चुनावी राजनीति में शामिल हुए बिना ही जनसेवा करेंगे। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मैं बहुत दुख के साथ कह रहा हूं कि मैं राजनीति में नहीं आ सकता। मुझे ही पता है कि यह घोषणा मैं कितने दुखी मन से कर रहा हूं। मेरे इस फैसले से मेरे फैंस और लोगों को निराशा होगी, लेकिन कृपया मुझे माफ कर दें।

