Posted by : achhiduniya 29 December 2020

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों से कहा कि नए साल में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप को लागू करने के लिए सबको जी-जान से जुटना है। इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक में ​शिवराज सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई। मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के अध्यादेश के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन अध्यादेश 

को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत मिलावट खोरों को उम्रकैद की सजा होगी। शिवराज सिंह ने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि उनकी सरकार का फोकस मिलावट खोरों पर ज्यादा है। इसलिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन व्यापारियों के लिए नहीं बल्कि मिलावट खोरों के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को जीवन भर जेल में चक्की चलाना पड़ेगी। इसमें निर्णय लिया गया था कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन कर मिलावटखोरों के 

लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया जाएगा। पहले खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 272 से 276 में मिलावट करने वाले को 6 माह की सजा और 1 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान था,लेकिन अब इसमें संशोधित कर आजीवन कारावास की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह अधिनियम की धारा 277 (क) में एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचने पर सजा की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 5 साल और 1 लाख रुपए का जुर्माने का प्रावधान किया गया है। शिवराज कैबिनेट ने लोक सेवा प्रबंधन अधिनियम में संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। 

इसके तहत अब सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय सीमा में काम करने का प्रावधान होगा। अभी निर्धारित समयावधि में काम नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर जुर्माना लगाने और यह राशि आवेदक को देने का प्रावधान था,लेकिन अब लोक सेवा प्रबंधन अधिनियम में संशोधन कर समय सीमा में ही काम किए जाने का प्रावधान किया गया है। यदि किसी सरकारी दफ्तर में आपने स्वीकृति के लिए आवेदन किया है। उसकी समय सीमा 30 दिन की तय है। इस अवधि में आवेदन पर कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अफसरों पर जुर्माना लगेगा ही, साथ ही आपके आवेदन को स्वीकृत मान लिया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -