- Back to Home »
- State News »
- किसानों के हक पर डकैती डालने वाले कर रहे कृषि कानूनों का विरोध.... सीएम योगी
Posted by : achhiduniya
17 December 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान को सीधा लाभ देने में विपक्ष को परेशानी है,क्योंकि वह किसानों के हक में डकैती डालते थे। किसानों के लिए 100 रुपये दिया जाता था और 90 रुपये चट कर जाते थे। इसे रोका जा रहा है तो उन्हें परेशानी हो रही है। बिचौलिये और दलालों को बाहर किया जा रहा है। किसानों के सीधा लाभ दिया जा रहा है। जिन्हें पसंद नहीं कि एक भारत श्रेष्ट भारत बन रहा है। वही इन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। योगी ने कहा कि एक जगह धरना चल रहा है। मांग हो रही थी कि
एमएसपी दी जाए। तीन कानून इससे संबंधित किए गए जिसमें एमएसपी बढ़ाने का काम किया। विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। जो भारत के स्वाभिमान को कचोटते थे,आस्था के साथ खिलवाड़ करते थे,अब उन्हें बुरा लग रहा है। योगी ने कहा कि विपक्ष और कुछ चुनिंदा लोग जिन्हें किसानों की खुशहाली अच्छी नहीं लगती है वे विरोध कर रहे हैं। ये वही लोग हें जिन्होंने कभी भी किसानों की उपज को नहीं खरीदा। यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो सबसे पहली कैबिनेट में 46 लाख किसानों की कर्जमाफी की। इसके तहत 32 हजार करोड़ की जो कर्जमाफी की,उसका सर्टिफिकेट भी
दिया गया। सीधे अकाउंट में रुपये भेजे गए। विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिला तो एक झूठ को बार-बार बोलकर अपनी बात सच सिद्ध करने में लगा है। इस कानून के तहत किसानों से उनकी उपज की बिक्री पर कोई सेस या फीस नहीं ली जाएगी। इन कानूनों से यह सुनिश्चित होगा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिले,इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और निजी निवेश के साथ ही कृषि क्षेत्र में अवसंरचना का विकास होगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बिचौलिये और दलालों को किया जा रहा बाहर,किसानों के सीधा लाभ दिया जा रहा है। किसान मंडी के बाहर भी अपनी फसल बेच सकेगा,लेकिन उसे किसी तरह का टैक्स नहीं लगेगा। नए कृषि कानूने के तहत खेत से लेकर खलिहाल तक, बीज से लेकर बाजार तक चेन विकिसत की गई है। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो जाएगी।


