- Back to Home »
- Religion / Social »
- अयोध्या में बनेगी मस्जिद 26 जनवरी को होगा भूमी पूजन....
Posted by : achhiduniya
17 December 2020
अयोध्या के रौनाही में मिली 5 एकड़ जमीन पर
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा बनाया गया ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन
इस मामले में 26 जनवरी से मस्जिद निर्माण का काम शुरू कर सकता है। इंडो इस्लामिक
कल्चर फाउंडेशन के प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि 26 जनवरी से मस्जिद निर्माण का
कार्य अयोध्या में शुरू हो सकता है यानी 26 जनवरी को मस्जिद की नींव रखी जा सकती है। इससे पहले 19 दिसंबर को इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक
लखनऊ में आयोजित की गई है। इसमें इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन के सभी सदस्यों, मस्जिद का नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्ट को भी लखनऊ बुलाया गया
है। अतहर हुसैन ने बताया कि जो भी लोग मीटिंग में लखनऊ नहीं आ पाएंगे उन्हें वर्चुअल
मीटिंग के जरिए जोड़ा जाएगा। अतहर हुसैन ने कहा कि अयोध्या में बनने वाली मस्जिद
में कहीं भी बाबर या उससे जुड़ा कोई भी जिक्र नहीं होगा। उन्होंने कहा अयोध्या के
रौनाही में जो मस्जिद बनेगी उसका नाम धन्नीपुर मस्जिद रखा जाएगा। मस्जिद का फाइनल
नक्शा कैसा होगा इसकी जानकारी 19 दिसंबर को प्रेस वार्ता करके बताई जाएगी। हालांकि
मस्जिद निर्माण को लेकर के तमाम तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ने भी एक खाता खोलकर
लोगों से मस्जिद निर्माण में सहयोग की अपील की है। देश-विदेश से तमाम लोग मस्जिद
निर्माण के लिए लगातार आगे आ रहे हैं।


