- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना से ठीक हुए लोगो की 'फंगल' इंफेक्शन से खत्म हो रही आंखो को रौशनी...
Posted by : achhiduniya
15 December 2020
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने
दावा किया है कि कोरोना वायरस से उबर रहे कई लोगों में ऐसा दुर्लभ और जानलेवा फंगल
संक्रमण पाया जा रहा है, जिसके चलते उनमें से लगभग आधे
लोगों की आंखों की रोशनी खत्म हो गई है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह दावा किया। उन्होंने
कहा कि अस्पताल के आंख-नाक-गला {ENT}चिकित्सकों के सामने बीते 15 दिन में ऐसे 13 मामले सामने आए हैं।
अधिकारियों ने कहा यह चिंताजनक समस्या दुर्लभ है, लेकिन
नई नहीं है। उन्होंने कहा,कोविड-19 से होने वाला फंगल संक्रमण इसमें नई बात है। अस्पताल ने एक
बयान में कहा,बीते 15 दिन में ENT चिकित्सकों के सामने कोविड-19 के
चलते फंगल संक्रमण के 13 मामले सामने आए हैं, जिनमें 50 प्रतिशत मामलों में रोगियों
की आंखों की रोशनी चली गई। कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 99 लाख 6 हजार
165 हो गई है। अब तक देश में एक लाख 43 हजार 709 लोगों की मौत हुई है।


