- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना संक्रमण देश..एक करोड़ के पार हुए मरीज...
Posted by : achhiduniya
19 December 2020
बीते 30 जनवरी को भारत देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। अब भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है जहां कोरोना के मामले एक करोड़ से ज्यादा रिपोर्ट हुए हैं। पहला देश अमरीका है। भारत में कोरोना के कुल मामले 1,00,04,599 रिकॉर्ड किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आए हैं,जबकि 347 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। यह आंकड़ा पार करने में 324 दिन लगे।
देश में अब तक कोरोना वायरस से ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 95 लाख, 50 हजार, 712 है। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 347 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। इसके साथ ही अब तक देशभर में कुल एक लाख 45 हजार 136 लोगों की जान जा चुकी है। देश में फिलहाल तीन लाख 8 हजार 751 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 11,71,868 लोगों की कोरोना जांच हुई है। अब तक देश भर में कुल 16,00,90,514 सैंपल के टेस्ट हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के
16 करोड़ टेस्ट भी पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.46% पर पहुंच गया है जो अब तक सबसे ज़्यादा है। देश में फिलहाल 3.08 फीसदी ही एक्टिव मामले हैं,जो 325 दिनों में सबसे कम है। कोरोना से मौत की दर देश में 1.45 फीसदी है जबकि पॉजिटिविटी रेट 2.14% रिकॉर्ड किया गया है।


