- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- देसी शराब 'ताड़ी' पिएंगे तो वे कोरोना वायरस के शिकार नहीं होंगे...BSP के नेता भीम राजभर का विवादित बयान...
देसी शराब 'ताड़ी' पिएंगे तो वे कोरोना वायरस के शिकार नहीं होंगे...BSP के नेता भीम राजभर का विवादित बयान...
Posted by : achhiduniya
23 December 2020
उत्तर प्रदेश के बलिया में BSP के एक कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष भीम राजभर ने दावा किया है कि अगर लोग ज्यादा मात्रा
में देसी शराब ताड़ी पिएंगे तो वे कोरोना वायरस के शिकार नहीं होंगे। राजभर ने यह भी कहा कि ताड़ी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और इसकी एक-एक बूंद गंगा नदी के
पानी से भी शुद्ध है। भीम राजभर ने कहा, अगर लोग
बड़ी मात्रा में ताड़ी पीते हैं तो उन लोगों को कोरोना वायरस छू भी नहीं सकेगा।
राजभर समुदाय में बच्चों की परवरिश ताड़ी बनाने से शुरू होती है। हालांकि ताड़ी कोरोना से कैसे बचाएगी, इसका उन्होंने कोई प्रमाण पेश नहीं किया। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय
समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश
राजभर ने कहा, कुछ लोग
बेफिजूल की बातें करके राजभर समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन लोगों
को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। समुदाय के ऐसे लोगों को बसपा में सम्मान मिला
है।

