Posted by : achhiduniya 15 January 2021

टेलीकॉम विभाग ने लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर डायलिंग पैटर्न को लेकर 20 नवंबर 2020 को एक निर्देश जारी किया था। इसमें यह भी कहा गया कि फिक्स्ड-लाइन और मोबाइल यूजर्स के लिए पर्याप्त नंबरिंग रिसोर्स के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके बाद 25 नवंबर 2020 को ही दूरसंचार मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें बताया गया कि 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल नंबर 

पर डायल करने से पहले 0लगाना अनिवार्य होगा। इसी सर्कुलर में यह भी बताया  गया कि इस कदम से 2539 मिलियन नंबरिंग सीरीज जेनरेट करने में मदद मिलेगी। टेलीकॉम विभाग के निर्देशानुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इस बदले हुए नियम के बारे में जानकारी देनी है। इसमें कहा गया कि जब भी कोई लैंडलाइन सब्सक्राइबर किसी मोबाइल नंबर पर बिना 0के डायल करता है तो उन्हें इस बारे में जानकारी भी देनी होगी। मोबाइल ऑपरेटर एयरटेल और जियो ने अपने ग्राहकों को इस 

बारे में जानकारी शुरू भी कर दिया है। बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया भी जल्द ही अपने ग्राहकों को इस बारे में जानकारी देना शुरू कर देंगे। देश में आज से सभी लैंडलाइन यूजर्स को मोबाइल फोन पर कॉल करने से पहले ‘0’ लगाकर डायल करना होगा। टेलीकॉम विभाग ने इस बारे में एक निर्देश जारी कर दिया है। पिछले साल ही नवंबर महीने में इसे लेकर नया नियम बना दिया गया था, जिसे आज से लागू भी कर दिया गया है। टेलीकॉम विभाग ने साफ कर दिया है कि अब 

लैंडलाइन से किसी मोबाइल नंबर पर डायल करने से पहले ‘0’ लगाना होगा। सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने इस बारे में अपने सब्सक्राइबर्स को जानकारी देना भी शुरू कर दिया है। ट्राई ने मई 2020 में फिक्स्ड लाइन नंबर से मोबाइल नंबर डायल करने के पहले '0' डायल करने का सुझाव दिया था। दूरसंचार नियामक ने कहा था कि एक कॉल के लिए पहले नंबर जोड़ने का फैसला टेलीफोन नंबर की संख्या को बढ़ाने के लिए नहीं है। ट्राई ने उस समय यह भी कहा था कि डायलिंग पैटर्न में बदलाव से मोबाइल सेवाओं के लिए 2,544 मिलियन अतिरिक्त नंबर पैदा होंगे, जो भविष्य की जरूरतों को पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -