Posted by : achhiduniya 15 January 2021

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह की कमजोरियों के बारे में जानती है। उन्होंने कहा कि यही वजह थी कि केंद्र ने मुख्यमंत्री का इस्तेमाल किया था और केंद्र सरकार तथा किसानों के बीच बातचीत कराने के उद्देश्य से कमेटी में शामिल किए जाने के लिए सुप्रीम 

कोर्ट को दिए दो सदस्यों के नाम भेजे जाने पर मजबूर किया था।  उन्होंने कहा कि इनमें से एक सदस्य भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के एक दल का नेतृत्व कर रहे थे,जिन्होंने 2017 में विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया था। मान के बेटे गुरप्रताप कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता थे तथा उन्हे पंजाब लोक सेवा आयोग का 

सदस्य भी नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि इसी तरह एक अन्य सदस्य अशोक गुलाटी को भी मुख्यमंत्री ने एक राज्य समिति का सदस्य मनोनीत किया था। एक सवाल के जवाब में सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शीर्ष अदालत का खेती कानूनों पर रोक लगाने का आदेश भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नैतिक हार है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने इस बात की वकालत की थी कि किसानों की चिंताओं पर विचार किया जाना चाहिए तथा उसके बाद ही सरकार को अन्नदाता की 

भावना के अनुसार इस मुद्दे पर कोई फैसले पर पहुंचना चाहिए,लेकिन केंद्र इस सुझाव से सहमत नहीं था।  एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल किसान आंदोलन के साथ था तथा किसान आंदोलन द्वारा दी गई हर बात का पालन करेगा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसान आंदोलन को नुकसान पहुचांने के लिए गठजोड़ कर लिया है। बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर 

सिंह ने जानबूझकर केंद्र को दो प्रो- खेती कानून विशेषज्ञों की सिफारिश की थी ताकि शीर्ष अदालत द्वारा गठित चार सदस्यीय पैनल को केंद्र के समर्थन में किया जा सके। फरीदकोट भाजपा अध्यक्ष विजय छाबड़ा को शिरोमणी अकाली दल में शामिल कराने के लिए फरीदकोट पहुंचे। सुखबीर बादल ने कहा कि छाबड़ा के पार्टी में शामिल होने के साथ ही शहर में शिरोमणी अकाली दल मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा कि छाबड़ा को अकाली दल में उचित सम्मान और मान्यता मिलेगी। इस मौके पर यूथ अकाली दल (वाईएडी) के अध्यक्ष सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने भी छाबड़ा का शिरोमणी अकाली दल में स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -