Posted by : achhiduniya 21 January 2021

फाइजर (Pfizer) वैक्सीन  का टीका लगाए जाने के बाद इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 189,000 लोगों का टेस्ट कराया इनमें से 6.6 प्रतिशत लोग COVID-19पॉजिटिव पाए गए। वैक्सीन लगने के बाद 12,400 से अधिक लोग इजराइयल में टेस्ट के दौरान कोरोनो वायरस संक्रमित पाए गए है। संक्रमित पाए गए लोगों में 69 लोग ऐसे शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन का दूसरा शॉट भी लिया था। 

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी इतने लोग पॉजिटिव पाए जाने के बाद इजरायल के महामारी नेशनल कॉर्डिनेटर नचमन ऐश ने कहा है, फाइजर (Pfizer) का टीका जितना हमने सोचा था उससे कम प्रभावी निकला है। इजरायल ने 19 दिसंबर 2020 से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू कर दिया था। सबसे पहले बुजुर्गों को टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कुल लोगों में से चौथाई से अधिक को फाइजर इंक का वैक्सीन लगाया गया है। लगभग एक चौथाई इजरायलियों ने अपना पहला टीका लगवाया और 3.5 प्रतिशत पहले ही अपनी दूसरी खुराक पा चुके थे। 

स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेलस्टीन ने कहा कि एक महीने पहले टीकाकरण के रोलआउट के बाद से 9 मिलियन रेजीडेंट्स में से 2.2 मिलियन को टीका लगाया गया। फिर भी, देश संक्रमण दर में तीसरे स्थान पर है। महामारी शुरू होने के बाद से इजरायल में साढ़े पांच लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 4,005 लोग मारे गए हैं। लॉकडाउन और टीकाकरण के बावजूद संक्रमण में वृद्धि, कुछ लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी को माना गया है। फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के तेजी से वितरण के बदले में इजरायल ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण के प्रभावों पर वैक्सीन निर्माताओं के साथ अपना डेटा साझा किया है।



Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 CAPF कंपनियां तैनात, CCTV, ड्रोन से निगरानी,BRICS से पहले किले में तब्दील दिल्ली।@ तिरुक्कुरल ग्रंथ के हर दोहे में 1 सीख, 10 भी ले ली तो बदल जाएगा जीवन, यही ग्रंथ पीएम मोदी ने पुतिन को दिया।@ ब्रिक्स के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा भारत, हमारा 21 देशों का परिवार आधे विश्व के बराबर-पीएम मोदी। @ यूपी के अस्पताल ही बीमार, इलाज की सख्त जरूरत- योगी सरकार पर अखिलेश का तंज।@ पति ने 3 महीने में 3 बार कहा तलाक, हाईकोर्ट बोला- इस तरीके पर नहीं है भारत में कानूनी रोक।@ 2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं।@ 85 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम तक 9 ठिकानों पर छापेमारी।@ BRICS समिट के कारण कई ट्रेनें रद्द, राजधानी, तेजस, संपूर्ण क्रांति सहित कई का रूट भी बदला।@ महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई। @ धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग।@ नेपाल को मांगना चाहिए भारत-चीन से जलवायु मुआवजा, नेपाली सांसद का दावा- समय से पहले गिर जाएगी बालेंद्र सरकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -