- Back to Home »
- Property / Investment , Technology / Automotive »
- इस “ऐप” के जरिए पेश होगा 2021-22 का बजट...
Posted by : achhiduniya
23 January 2021
बजट बनाने के शुरुवात में शुभ शगुन के रूप में रस्मी तौर पर मनाए जाने वाले हलवा सेरेमनी का आयोजन शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में किया गया। इस साल कोविड-19 की वजह से बजट की कागज पर प्रिंटिंग नहीं होगी। इसके अलावा आर्थिक समीक्षा (इकोनॉमिक सर्वे) की भी कागजों पर छपाई नहीं होगी। आर्थिक समीक्षा 29 जनवरी को संसद के पटल पर
रखी जाएगी। इस साल ये दोनों दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक रूप में सासंदों को दिए जाएंगे। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी को समाप्त होगा। वहीं बजट का दूसरा सत्र 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी। 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कोविड-19
प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से ध्यान दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' (Union Budget Mobile App) लॉन्च किया। इसके साथ ही पेपरलेस बजट की शुरुआत हो गई।


