- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भारत में 4 राजधानियां होनी चाहिए...सीएम ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
23 January 2021
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा,मैं आज से पहले नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती को मनाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ अपना असंतोष व्यक्त करना चाहूंगी। केंद्र पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने मूर्तियों के निर्माण और एक नए संसद परिसर में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हम आजाद हिंद स्मारक का निर्माण करेंगे। हम बताएंगे कि यह कैसे किया जाता है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर राजधानी कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा मेरा मानना है कि भारत में चार राजधानियां होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया। हमारे देश में केवल एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए। इससे पहले नेताजी की जयंती पर टीएमसी सुप्रीमो ममता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने आज देशनायक दिवस मनाया है। रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी को देशनायक कहा था। ये पराक्रम' क्या है? सीएम ने साथ ही कहा कि जब नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया, तो उन्होंने गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु के लोगों सहित सभी को साथ लिया। वह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति के खिलाफ खड़े थे। ममता बनर्जी ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक भव्य जुलूस की शुरुआत की। इससे पहले बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार से 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज के नाम पर राजरहाट क्षेत्र में एक समाधि स्थल का निर्माण किया जाएगा और नेताजी के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है, जिसका वित्तपोषण पूरी तरह से राज्य सरकार करेगी।

